{"_id":"66829faf7162d1ad3d003a33","slug":"case-against-three-for-stealing-crash-barrier-kullu-news-c-89-1-klu1001-125868-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: क्रैश बैरियर चुराने पर तीन के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: क्रैश बैरियर चुराने पर तीन के खिलाफ केस
विज्ञापन
फॉलोअप...
मंडी जिले के रहने वाले हैं तीनों आरोेपी युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। नेशनल हाईवे-305 में सोझा कैंची मोड़ के पास क्रैश बैरियर चुराने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी मंडी जिले के रहने वाले हैं। बीते रविवार को रोहित ठाकुर निवासी सोझा ने आरोपियों को हाईवे में क्रैश बैरियर के एंगल के नट खोलकर जीप में डालते हुए देखा। शातिर नट खोलने की चाबी लेकर आए थे।
पूछने पर तीनों गाड़ी में बैठकर जिभी की तरफ भाग गए। सोझा पर्यटन विकास एसोसिएशन ने जीप रोकी तो इसमें लोहे के 12 एंगल मिले। आरोपी जीप चालक अनमोल (20) निवासी भ्यूली, डाकघर पुरानी मंडी, जिला मंडी, रोहन निवासी भ्यूली (19), साहिल (20) निवासी पुरानी मंडी, जिला मंडी को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद