फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   car theft accused arrested from shimla

कार चोरी का आरोपी शिमला से धरा

Sat, 27 Feb 2021 11:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
car theft accused arrested from shimla
कुल्लू। पुलिस ने 10 फरवरी 2021 को दोहरानाला के भियाचक से कार चुराने वाले शिमला के शातिर को पकड़ा है। आरोपी ने कार चोरी करने से पहले इसका नंबर बदला था। इसके बाद कार को लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस शातिर की तलाश कर रही थी। इसके बाद आरोपी से चोरी की हुई कार भी बरामद कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कुल्लू में 12 फरवरी 2021 को शिकायतकर्ता विजय सिंह पुत्र प्रताप चंद निवासी गांव पधर, डाकघर खड़ीहार, तहसील व जिला कुल्लू ने शिकायत करवाई थी कि उसने अपनी कार (एचपी 34ए 0142) को अपने घर से करीब 500 मीटर दूर भियाचक में खड़ा किया था। उसके बाद वह अपने घर चला गया। 11 फरवरी 2021 को सुबह करीब 11 बजे वह अपनी कार के पास गया तो वह वहां से गायब थी। इसके बाद कार की तलाशी की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की छानबीन की। आरोपी सुमित उर्फ लकी निवासी शांति निवास चक्कर, डाकघर समरहिल, जिला शिमला (35) को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी से चोरी की हुई कार को बरामद कर लिया है। शातिर ने कार की नंबर प्लेट बदलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed