फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Car fell on the banks of Chandra river near Muling Pool, youth injured

Kullu News: मूलिंग पूल के पास चंद्रा नदी के तट पर गिरी कार, युवक घायल

Thu, 28 Sep 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 28 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Car fell on the banks of Chandra river near Muling Pool, youth injured
मनाली- लेह हाईवे पर मूलिंग पुल के समीप सड़क हादसे में घायल युवक को रेस्क्यू करते पुलिस, होमगार्
केलांग (लाहौल- स्पीति)। मूलिंग पुल के पास एक कार सड़क से करीब 300 फीट नीचे गिर गई। हादसे में युवक घायल हुआ है। वीरवार दोपहर करीब 12:30 बजे मनाली-लेह सड़क पर मूलिंग पुल के समीप एक कार अचानक सड़क से नीचे गिरकर चंद्रा नदी के तट पर जा पहुंची। कार मनाली से केलांग की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन

सड़क से करीब 300 फीट नीचे गिरने के बाद कार में सवार युवक सुरक्षित था। युवक की पहचान गौरव पुत्र पवन कुमार वार्ड नंबर 2, मकान नंबर 235, राम गली, डाकघर आहयारपुर उरमार जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गौरव वर्तमान मेंं सेऊबाग में रहता है। सूचना मिलते मिलते ही पुलिस, होमगार्ड और अग्निशमन विभाग के जवान मौके पर पहुंचे और घायल युवक को नदी किनारे से रेस्क्यू कर एंबुलेंस 108 में इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ केलांग डाॅ. रोशन लाल ने बताया कि घायल युवक को कुल्लू के लिए रेफर किया है। एसपी केलांग मयंक चौधरी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed