फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Car falls near Kasol, 10-year-old tourist girl dies, 6 injured

Kullu News: कसोल के पास गिरी कार, 10 साल की पर्यटक बच्ची की मौत, 6 घायल

Wed, 18 Jun 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 18 Jun 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Car falls near Kasol, 10-year-old tourist girl dies, 6 injured
म​णिकर्ण घाटी के कसोल में दुघर्टनाग्रस्त हुआ पर्यटक वाहन।-पाठक
भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर सड़क से गिरकर पेड़ से अटका पंजाब के पर्यटकों का वाहन
विज्ञापन

कसोल जा रहे थे पंजाब के पर्यटक, पांच घायलों का कुल्लू अस्पताल में चल रहा उपचार
एक घायल पर्यटक मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर, मामले की छानबीन कर रही पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी में भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर कसोल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर नीचे गिर गई। हादसे में एक पर्यटक बच्ची की मौत हो गई है, जबकि छह घायल हैं। पंजाब के सभी पर्यटक कसोल की तरफ जा रहे थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए।
पांच घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है। यहां उनका उपचार चल रहा है। हालांकि, एक घायल को आगामी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 11:00 बजे कसोल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पार्वती नदी के किनारे गिर गई। गनीमत यह रही कि कार पेड़ से अटक गई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। हादसा होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। घायलों को सड़क तक लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल गगनप्रीत कौर 10, पुत्री मनप्रीत सिंह, निवासी लुधियाना, पंजाब की मौत हो गई है। मनप्रीत सिंह पुत्र उजागर सिंह निवासी लुधियाना, पंजाब, मनप्रीत सिंह पुत्र गुरनैल सिंह, निवासी लुधियाना, पंजाब, राजविंद्र कौर, बलप्रीत सिंह 12, पुत्र मनप्रीत सिंह, राजविंद्र कौर पत्नी मनप्रीत सिंह और सरनजीत कौर पत्नी मनप्रीत कौर का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। हरलीन कौर 16 पुत्री मनप्रीत सिंह को आगामी उपचार के लिए नेरचौक रेफर किया गया है।

गौर रहे कि दो दिन पहले ही लाहौल में पर्यटकों के साथ एक हादसा हुआ था। दो दिन में लाहौल और कुल्लू में सड़क हादसों में तीन पर्यटकों की मौत हुई है। पर्यटकों के साथ बढ़ते हुए हादसे चिंता का कारण बन रहे हैं। घाटी के पर्यटन कारोबारियों ने भी ऐसे हादसों पर अंकुश लगाने की मांग की है। उधर, एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि सड़क हादसे में घायल एक की मौत हो गई है, जबकि छह घायल हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed