फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Candidates went through many exams before the exam

परीक्षा से पहले कई इम्तिहान से गुजरे अभ्यर्थी

Sun, 03 Jul 2022 09:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Candidates went through many exams before the exam
कुल्लू के छात्र स्कूल ढालपुर में पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के दौरान केंद्र के बाहर लाइनों - फोटो : Kullu
फरेंद्र ठाकुर
विज्ञापन

कुल्लू। जिले में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए बनाए गए पांच परीक्षा केंद्रों से 50 मीटर दूर ही अभ्यर्थियों के जूते और जैकेट खुलवा दिए। अभ्यर्थी इन्हें हाथों में लेकर परीक्षा केंद्र के भीतर पहुंचे। परीक्षा से पहले अभ्यर्थी कई इम्तिहान से गुजरे।
नकल रोकने के लिए सभी केंद्रों में स्कैनर डिवाइस भी स्थापित किए। बूंदाबांदी के बीच ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के हजारों अभ्यर्थी परीक्षा देने कुल्लू पहुंचे। दिन रविवार, स्थान कुल्लू कॉलेज, समय: सुबह 8:00 बजे। पुलिस की लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थी सुबह परीक्षा केंद्र पहुंच गए। कॉलेज के मुख्यद्वार पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। यहां पर पुलिस ने नकल रोकने के लिए स्कैनर डिवाइस स्थापित किए थे। इस दौरान परीक्षा को लेकर कई युवाओं के चेहरों पर मायूसी तो कुछ खुश नजर आए। कई युवा किताब खोलकर पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन

9:00 बजे अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश हुआ। उन्होंने जूते और जैकेट खोल दिए थे, जबकि बैग मुख्यद्वार पर ही बाहर रखे गए। दो स्कैनर डिवाइस मशीन के जरिये अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई। समय 10:00 बजे, स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ढालपुर। यहां पर भी स्कैनर मशीन के जरिये अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में भेजा गया। कुछ देर में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पहले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड को पुलिस ने चेक किया। अभ्यर्थियों के अलावा अन्य किसी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। समय 11:00 बजे, स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा सुल्तानपुर। युवतियों के पर्स समेत अन्य सामग्री परीक्षा परीक्षा केंद्र से बाहर रखी गई। इसके लिए महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में डटे रहे पुलिस अधिकारी
पुलिस की लिखित परीक्षा से पहले सभी पांच केंद्रों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद ने निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाओं को जांचा। सीसीटीवी कैमरे चेक किए। परीक्षा केंद्रों में तैनात अध्यापकों को परीक्षा को लेकर जानकारी प्रदान की। कुल्लू कॉलेज में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की देख रेख में परीक्षा आयोजित की गई, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परीक्षा का निरीक्षण करते रहे। हालांकि परीक्षा पारदर्शिता के साथ हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed