{"_id":"6172dd32737a74007b456cdd","slug":"camp-will-be-held-for-second-vaccine-kullu-news-sml3880225141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी वैक्सीन के लिए लगेगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी वैक्सीन के लिए लगेगा शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद लोग दूसरी डोज लगवाने के लिए नहीं जा रहे हैं। ऐसे में उपायुक्त ने महिला एवं बाल विकास विभाग को डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ऐसे लोगों का विवरण एकत्रित करने को कहा है, जिन्हें पहली डोज लगाए हुए 84 दिन पूरे हो गए और उनकी संख्या 100 से अधिक है। वहां पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिन लोगों ने कोराना वैक्सीन की पहली डोज के 84 दिन पूरे कर लिए हैं, वे जल्द दूसरी डोज लगवाने के लिए आगे आएं।
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज को लेकर बंजार, नग्गर और जरी में कुछ अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में पंचायत स्तर से कोरोना को लेकर आईईसी गतिविधियों को तेज करें। लोगों को बताया जाए कि कोरोना से बचाव को लेकर दूसरी डोज लगवाना जरूरी है। गौर रहे कि जिले में एक लाख 60 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी बाकी है। इससे पहले उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कोरोना से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।