फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cadets played the game of courage in Dhalpur

Kullu News: ढालपुर में कैडेट्स ने खेला साहस का खेल

Sun, 23 Nov 2025 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 23 Nov 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Cadets played the game of courage in Dhalpur
एनसीसी के स्थापना दिवस पर एयर विंग के 200 कैडेटों ने दिखाए करतब
विज्ञापन

पेट पर तोड़ा ब्लॉक, टाइलों का ढेर चकनाचूर कर दिया साहस का परिचय
कैडेटों ने एयरो मॉडलिंग, म्यूजिक बैंड और मार्शल आर्ट्स में दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ढालपुर का प्रदर्शनी मैदान शनिवार को साहस और अनुशासन के रंग में रंग गया। 78वें एनसीसी स्थापना दिवस पर एयर विंग के करीब 200 कैडेटों ने ऐसे करतब दिखाए जिन्हें देखकर मैदान तालियों से गूंज उठा।
कीलों पर लेटना, पेट पर ब्लॉक रखकर उसे तोड़ना और टाइलों का ढेर चूर कर देना, हर प्रस्तुति कैडेट्स की अद्भुत फुर्ती, हिम्मत और प्रशिक्षण का प्रमाण बनी।
कमाडिंग ऑफिसर विंग कमांडर कुणाल शर्मा मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम में एनसीसी एयर विंग कुल्लू और मंडी के करीब 200 कैडेट शामिल रहे। कार्यक्रम में कैडेटों ने एयरो मॉडलिंग, म्यूजिक बैंड और मार्शल आर्ट्स में करतब दिखाए।
विज्ञापन

एनसीसी स्थापना दिवस कार्यक्रम में सबसे पहले कैडेटों ने म्यूजिक बैंड की प्रस्तुति दी। इसे प्रदर्शनी मैदान में मौजूद एनसीसी के ऑफिसर, कैडेटों और आम लोगों ने खूब सराहा। इसके बाद मार्शल आर्ट की प्रस्तुति ने सबको हैरान कर दिया। स्कूली कैडेटों ने मार्शल आर्ट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। किसी ने हाथों से टाइल तोड़ी तो किसी ने पेट पर ब्लॉक रख हथौड़े के वार से उसे तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कीलों पर लेटी कैडेट के पेट पर हथौड़े से तोड़ा ब्लॉक
सबसे हैरान करने वाला करतब यह रहा, जब एक छात्रा कैडेट कीलों के ऊपर लेट गई और उसके पेट पर ब्लॉक रखा गया। इसके बाद इस ब्लॉक को हथौड़े की मदद से ताेड़ा गया। छात्रा कैडेट का बाल भी बांका नहीं हुआ। कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर कुणाल शर्मा ने कहा कि एनसीसी एयर विंग कैडेट्स को देश सेवा का जज्बा देता है। उन्हाेंने सभी एएनओ और ऑफिसर को निर्देश दिए कि वे कैडेट्स को विशेष प्रशिक्षण प्रदान करें ताकि वे हर क्षेत्र में एक बेहतर कर सकें।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed