फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bypass will soon be built in Banjar, will get rid of jam

बंजार में जल्द बनेगा बाईपास, जाम से मिलेगा छुटकारा

Sun, 03 Jul 2022 09:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Bypass will soon be built in Banjar, will get rid of jam
उपमंडल बंजार जो जल्द जाम की समस्या से निजात पाएगा। इसके साथ ही कॉलेज मार्ग जहां के लिए बाईपास निक? - फोटो : Kullu
संवाद न्यूूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। उपमंडल बंजार में जल्द जाम की समस्या से निजात मिलेगी। देश-विदेश के पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों, किसानों और बागवानों को बड़ी राहत मिलने जा रही है।
7.32 करोड़ रुपये से बंजार बाईपास बनने जा रहा है। यह 1.600 किलोमीटर लंबा होगा। इसका काम एक माह में शुरू हो जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने कमर कस ली है। टेंडर प्रक्रिया के बाद ठेकेदार को काम सौंप दिया है। बंजार के भयोट मोड़ से पहाड़ी के दूसरी ओर कॉलेज मार्ग तक 80 फीट लंबा ब्रिज बनेगा। इसकी निर्माण सामग्री भी पहुंच गई है। उपमंडल के हजारों लोगों की मांग लगभग 35 साल बाद पूरी हो रही है। निजी भूमि पर पुल बनने के कारण इसका कार्य लंबे समय से लटका हुआ था। स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मामला उठाया और बाईपास के लिए स्वीकृति दिलवाई। जिन प्रभावितों की निजी भूमि पुल में आ रही रही है, उन्हें सरकार उचित मुआवजा देगी। इसकी राशि विभाग के पास पहुंच गई है। प्रभावितों को राशि का वितरण होते ही एक माह में बाईपास का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

छह महीने में बनकर तैयार होगा बाईपास
1.600 किलोमीटर लंबे बंजार बाईपास का काम छह महीने के भीतर पूरा होगा। लोक निर्माण विभाग दिन-रात कार्य कर बाईपास का निर्माण करेगा। जलोड़ी दर्रा और जिभी और सोझा के पर्यटन स्थल के रूप में उभरने के बाद सैकड़ों की तादात में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। खुनण से बंजार बाजार तक मार्ग संकरा होने के कारण घंटों तक जाम लग रहा है। इसमें बसों समेत छोटे और मालवाहक वाहन फंस रहे हैं। मुसाफिरों को भी भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाईपास बनने के बाद वन-वे होगा यातायात
बंजार बाईपास बनने के बाद मार्ग पर वन-वे यातायात होगा। इसकी अधिसूचना स्थानीय प्रशासन जारी करेगा। लोक निर्माण विभाग के अनुसार यह पुल सिंगललेन होगा। यह पूरा कंक्रीट का बनेगा। हालांकि पुल के दोनों ओर चलने के लिए फुटपाथ नहीं बनाए जाएंगे। स्थानीय लोगों में हेमराज, किशन चंद, सुरेश कुमार, दानवेंद्र कुमार, खेमराज, तारा चंद, भीमसेन, योगराज समेत अन्य ने बताया कि 35 वर्ष बाद लोगों की मांग पूरी हुई है।
मंडी में समय पर पहुंचेंगी फसलें
बाईपास बनते ही किसानों-बागवानों की फसलें दमोठी सब्जी मंडी तक आसानी से पहुंचेंगी। वर्तमान में सोझा, घियागी और जिभी और छेत से हजारों किसान-बागवान फसल बेेचने के लिए बंजार की दमोठी सब्जी मंडी लाते हैं, लेकिन बंजार में संकरा मार्ग होने के कारण फसलों से लदे वाहन घंटे देर तक जाम में फंसे रहते हैं। इससे फसल समय पर दमोठी सब्जी मंडी नहीं पहुंच पाती है। इससे किसानों-बागवानों को भारी नुकसान होता है।
बंजार बाईपास का काम एक माह में शुरू कर दिया जाएगा। यह 7.32 करोड़ रुपये से बनकर तैयार होगा। भयोट मोड़ से कॉलेज मार्ग पर पुल बनेगा। इसका मैटीरियल (निर्माण सामग्री) पहुंच गया है। जिन प्रभावितों की पुल बनने के स्थान पर भूमि लग रही है, उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाएगा।

- सुरेंद्र शौरी, विधायक, बंजार विधानसभा क्षेत्र
बंजार बाईपास एक किलोमीटर और 600 मीटर लंबा होगा। इसमें 80 फीट का लंबा पुल बनेगा। छह माह के भीतर बाईपास को तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इसके बनते ही बंजार में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
- चमन ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग बंजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed