{"_id":"6387a77e3f44223ede2d3e03","slug":"by-filing-a-report-the-department-engaged-in-search-of-forest-cutters-kullu-news-sml4294517158","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एफआईआर दर्ज कर वन काटुओं की तलाश में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एफआईआर दर्ज कर वन काटुओं की तलाश में जुटा विभाग
विज्ञापन
कुल्लू। धार्मिक नगरी मणिकर्ण के साथ लगते जंगल में अवैध कटान मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अब विभाग वन काटुओं की तलाश कर रहा है।
वन काटुओं पर शिकंजा कसने के लिए विभाग सख्त हो गया है। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि वन काटुओं को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। गौर रहे कि पिछले दिनों मणिकर्ण के साथ लगते जंगल में वन काटुओं ने हरे पेड़ पर आरी चला दी थी। इसके बाद वन विभाग के फील्ड स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी को भी अपने कब्जे में लिया था। हालांकि इस दौरान वन कटान को अंजाम देने वाले शातिर मौके से भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद विभाग की ओर से वन कटान के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई।
गौर रहे कि जिला कुल्लू में कई जगहों पर वन माफिया पेड़ों पर आरी चलाकर जंगलों को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। पर्यावरण प्रेमियों ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके। इस संबंध में वन विभाग के आरओ कसोल रघुवीर सिंह ने कहा कि वन कटान मामले में एफआईआर दर्ज कर वन काटुओं की तलाश की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।