{"_id":"60c4e6248ebc3e8a9c6255b3","slug":"buses-will-run-on-40-routes-in-the-district-from-tomorrow-kullu-news-sml3734055115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कल से 40 रूटों पर चलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कल से 40 रूटों पर चलेंगी बसें
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में सोमवार से करीब 40 रूटों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम बस सेवाएं शुरू करने जा रहा है, जिससे लोगों को आवाजाही की सुविधा मिलेगी। इससे पहले निगम ने महज 20 रूटों पर ही बसें चलाने का निर्णय था। लेकिन अब निगम ने रूटों की संख्या बढ़ा दी है। हालांकि यह रूट कौन-कौन से होंगे, इसकी अंतिम सूची रविवार तक ही बन सकेगी। एचआरटीसी ने स्टाफ को वापस बुला लिया है।
कुल्लू-मणिकर्ण, कुल्लू-मनाली, कुल्लू-केलांग, कुल्लू-बिजली महादेव, कुल्लू-चतराणी, कुल्लू-भल्याणी, कुल्लू-भुंतर आदि रूटों पर बसें चलने से लोगों को टैक्सियों के महंगे सफर से निजात मिलेगी। अभी इन रूटों पर बसें नहीं चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को निजी वाहनों में लिफ्ट लेनी पड़ रही थी। लेकिन सरकार ने बसों को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाने का निर्णय लिया है। निगम ने बसों को चलाने की तैयारी कर ली है। हालांकि निजी बस ऑपरेटरों में अभी बसें चलाने को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। बस ऑपरेटर 50 फीसदी क्षमता के साथ बसें चलाने के निर्णय को व्यावहारिक नहीं मान रहे हैं। निजी बस ऑपरेटरों का मानना है कि 50 फीसदी क्षमता के साथ बसें चलाना मुश्किल है। कुल्लू जिला निजी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष रजत जंबाल ने कहा कि शनिवार को प्रदेश स्तर पर कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें बसें चलाने को लेकर मंथन हुआ। जिले में रविवार को बसें चलाने को लेकर अंतिम निर्णय होगा।
जिले में सोमवार को 40 रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। बस सेवाएं सुचारु रूप से मिले, इसके लिए कर्फ्यू लगने के चलते अवकाश पर गए स्टाफ को वापस बुला लिया गया है। रविवार को रूटों की अंतिम सूची बनाकर जारी की जाएगी।
विज्ञापन
-डीके नारंग, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी