फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Buses restored on 300 routes in rural areas

Kullu News: ग्रामीण क्षेत्र के 300 रूटों पर बसें बहाल

Sun, 17 Sep 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 17 Sep 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Buses restored on 300 routes in rural areas
कुल्लू। जिला कुल्लू में अब 300 रूट बहाल कर दिए गए हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी बस ऑपरेटरों ने सभी रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण रूटों पर बसों के चलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पैदल चलने से निजात मिली है। बता दें कि जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। जैसे ही सड़कें बड़े वाहनों के लिए बहाल हो रही है, इन पर बसों को दौड़ाया जा रहा है।
जिला कुल्लू में हिमाचल पथ परिवहन निगम के लोकल रूट 334 और निजी बस ऑपरेटरों के 150 रूट हैं, लेकिन सड़कें खस्ताहाल होने के बाद दो माह से इन 484 रूटों पर बसों का संचालन समयसारिणी के अनुसार नहीं हो पा रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम 180 और निजी ऑपरेटर 120 रूटों पर बसें दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में जुलाई में हुई तबाही के दस से 15 दिनों के बीच बस सेवाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि अब अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में बसें चलने से लोगों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध निजी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष रजत जंबाल ने कहा कि सवारियों की सुविधा के लिए 120 रूटों पर बस सेवाएं दी जा रही हैं। उधर, निगम के मंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि जिले में लोकल रूटों पर बसों को सड़कें बहाल होते ही शुरू किया जा रहा है। कहा कि 180 रूटों पर निगम की बसें चल रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed