फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Buses reached Sojha Rest House after ten days on Highway-305

Kullu News: हाईवे-305 पर दस दिन बाद सोझा रेस्टहाउस तक गईं बसें

Sat, 04 Jan 2025 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 04 Jan 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Buses reached Sojha Rest House after ten days on Highway-305
एनएचएआई के बर्फ हटाने बाद निगम ने शुरू कीं दो बस सेवाएं
विज्ञापन

अब दस की जगह लोगों को करना होगा चार किमी पैदल सफर

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बर्फबारी के चलते डेढ़ सप्ताह से बंद जलोड़ी दर्रा पर अब निगम की बसें सोझा रेस्ट हाउस भेजी जा रही हैं। एनएचएआई हाईवे-305 से बर्फ हटाने के बाद एचआरटीसी लोगों की सुविधा के लिए कुल्लू-रामपुर-बागासराहन और बंजार से सोझा बस को सोझा रेस्ट हाउस चला रहा है। अब बाह्य सराज के लोगों को छह किमी पैदल नहीं चलना पड़ेगा।
तीन जनवरी से सोझा तक जा रही बसों से बाह्य सराज की 69 पंचायतों के लोगों की सुविधा मिली है। बेशक, जलोड़ी दर्रा पर गिरी बर्फबारी से हाईवे-305 बसों के लिए बंद है, मगर इस मार्ग से रोज 70 से 80 लोग आवाजाही करते हैं। कई बार यह आंकड़ा 100 के पार भी पहुंचता है। लोगों को कुल्लू, मनाली, सैंज, बंजार, भुंतर के लिए आना-जाना लगा रहता है। इसमें आम लोगों के साथ नौकरीपेशा और स्कूल-कॉलेज सहित कई अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थी कड़ाके की ठंड में जलोड़ी दर्रा होकर या फिर वाया शिमला, गाड़ागुशैणी और करसोग होकर आना पड़ता है। सफर लंबा होने से लोग जलोड़ी दर्रा को पैदल ही आर-पार करने को जोखिम उठाते हैं और रोज आवाजाही रहती है। ऐसे में अब एनएच ने घियागी से लेकर बर्फ को हटा दिया है। हरी झंडी मिलने के बाद निगम से सुबह और दोपहर बाद बस को चलाया जा रहा है। लीला प्रकाश, मोहर सिंह, रोहित साहसी, दुनी चंद ठाकुर और लाल चंद ठाकुर ने कहा कि बस के सोझा रेस्ट हाउस तक चलने से बाह्य सराज के हजारों लोगों को लाभ हुआ है।
विज्ञापन

उधर, एनएच के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि मशीनरी बड़ानाला से आगे निकल गई है। मौसम ने साथ दिया तो तीन-चार दिन तक हाईवे वाहनों के लिए खुल जाएगा। उधर, एचआरटीसी बंजार के अड्डा प्रभारी ओम सिंह ने कहा कि निगम की दो बसों को सोझा के रेस्ट हाउस तक भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed