फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bus stopped in the middle of the road, passengers walking on foot

Kullu News: बीच रास्ते में खड़ी हो गई बस, पैदल चले यात्री

Thu, 18 Apr 2024 10:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Bus stopped in the middle of the road, passengers walking on foot
कुल्लू के खराहल घाटी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय डोभी के पास खड़ी बिजली महादेव से कुल्लू आ रही
कुल्लू। बिजली महादेव से कुल्लू आने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस बीच रास्ते में खड़ी हो गई। बस के खराब होने से सवारियां समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाईं। ऐसे में कर्मचारियों, मरीजों और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ा है। बस के रास्ते में ही खराब होने से सवारियों को चार से पांच किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली महादेव से कुल्लू के लिए निकली बस वीरवार सुबह 08:45 बजे देव डोभी और चौकी डोभी के बीच खराब हो गई। चालक ने बस को किनारे खड़ा कर दिया। बस में सफर कर रहे यात्री अमन शर्मा, राकेश, अभिनव, शालिनी, शुभांगी, अनुराधा, रंजना, अनिता, राधिका, अंजना ने कहा कि बिजली महादेव से कुल्लू आने वाली बस राजकीय माध्यमिक विद्यालय डोभी के पास खराब हुई। इस कारण अधिकतर सवारियों को पैदल ही अपने गंतव्य की ओर निकलना पड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने पथ परिवहन निगम से सड़क की दशा को देखते हुए नई बसों का संचालन करने की मांग की। सड़क पर गड्ढ़ों की भरमार है। उन्हाेंने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि विभाग सड़क की दशा सुधारने में नाकाम रहा है, जिसके कारण खराहल की जनता को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बस खराब होने की सूचना मिलने के बाद सवारियों को उसी रूट पर चलने वाली दूसरी बस में कुल्लू लाया गया है। कुल्लू-बिजली महादेव रूट पर बस सेवा जारी है।
-डीके नारंग, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed