फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bus service on Kullu-Bastori-Nathan route closed for four months

Kullu News: कुल्लू-बस्तोरी-नथान मार्ग पर बस सेवा चार माह से बंद

Wed, 28 May 2025 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 28 May 2025 05:16 AM IST
विज्ञापन
Bus service on Kullu-Bastori-Nathan route closed for four months
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती सारी कोठी को जोड़ने वाले कुल्लू-बस्तोरी-नथान मार्ग पर चार माह से बस सेवा बंद है। इलाके के कई गांवों के लोग बस न चलने से परेशान है। आम लोगों के साथ नौकरी पेशा व स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

फरवरी माह में बारिश से इस सड़क पर बस्तोरी गांव के पास ही दो से तीन जगह पर भूस्खलन हुआ है। मगर अभी तक लोक निर्माण विभाग यहां पर डंगों का निर्माण नहीं कर पाया है। जिस कारण नथान, बस्तोरी व लंभीझोड़ गांव के लोग बस बंद होने से टैक्सी में सफर करने को मजबूर हैं। ग्रामीण रवि ठाकुर, सुरेंद्र कुमार, राज कुमार, चेतन ठाकुर, कृष्ण चंद व गुरदयाल ने कहा कि 13 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर आवाजाही करने के वालों लोगों, कर्मचारियों व स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को 33 रुपये बस किराया की जगह टैक्सी में 100 रुपये किराया देना पड़ रहा है। उन्हाेंने कहा कि विभागीय अधिकारी बजट न होने का हवाला दे रहे हैं। उन्होंने सरकार व विभाग से सड़क पर डंगे लगाने की अपील की है। लोक निर्माण विभाग कटराईं के सहायक अभियंता पवन कुमार ने कहा कि यहां पर तीन डंगे लगने हैं। इसके टेंडर करवा दिए गए हैं। अवार्ड होते ही काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद ही इस सड़क पर बस सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन


सड़क समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग से दो से तीन बार मिल चुके हैं मगर उन्हें बजट नहीं होने का हवाला दिया जा रहा है। बस नहीं चलने से तीन गांव के करीब 1,500 लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रवि ठाकुर, ग्रामीण

चार माह से बस नहीं चलने से आम लोग, स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी टैक्सी में सफर करने को मजबूर हैं। सरकार को चाहिए कि लोगों की समस्या को देखते हुए सड़क को बस के लिए बहाल किया जाए।
-राज कुमार, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed