फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bus service for Kullu-Delhi starts from 4 am, Volvo, ordinary and deluxe buses will be operated from Kullu depot, HRTC buses will run on 11 different interstate routes, kullu news

कुल्लू-दिल्ली के लिए सुबह चार बजे से बस सेवा शुरू

Wed, 30 Jun 2021 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Bus service for Kullu-Delhi starts from 4 am, Volvo, ordinary and deluxe buses will be operated from Kullu depot, HRTC buses will run on 11 different interstate routes, kullu news
कुल्लू। एचआरटीसी कुल्लू डिपो एक जुलाई से 11 अंतरराज्यीय रूटों पर बसों का संचालन करेगा। जिसकी सारी औपरचारिकताएं एचआरटीसी ने पूरी कर दी हैं। पाबंदियां हटने के बाद 50 फीसदी क्षमता के साथ प्रदेश सरकार नें अंतरराज्यीय रूटों पर बसों के संचालन की अनुमति प्रदान की है। जिसके चलते एचआरटीसी ने भी विभिन्न अंतरराज्यीय रूटों पर बस सेवा बहाल कर दी है। पहले चरण में चार वोल्वो, छह साधारण और एक डीलक्स बस का बाहरी राज्यों के लिए संचालन किया जाएगा। लंबे रूटों पर बसें दौड़ने से पर्यटकों और प्रदेश के लोगों को सुविधा मिलेगी। इन दिनों पर्यटक कुल्लू-मनाली का रुख कर रहे हैं। अंतरराज्यीय रूटों पर बसों के दौड़ने से पर्यटकों को भी टैक्सी के भारी भरकम किराया से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

एसओपी का पालन करते हुए बसों के संचालन करने का प्लान तैयार कर लिया है। जिसके तहत पहले चरण में दिल्ली, चंडीगढ़, जालंधर, पठानकोट, हरिद्वार और जम्मू के लिए बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली, चंडीगढ़ के लिए दो-दो वोल्वो और एक साधारण बस चलाने की योजना बनाई गई है। वहीं, जालंधर, पठानकोट, हरिद्वार और जम्मू के लिए साधारण बसें भेजी जाएंगी। बाहरी राज्यों के लिए सवारियां मिलने पर एचआरटीसी द्वारा रूटों में बढ़ोतरी की जाएगी। इस संबंध में एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि कुल्लू डिपो 11 अंतरराज्यीय रूटों पर बसों का वीरवार से संचालन करेगा।
विज्ञापन

रूट बस प्रस्थान वापसी
मनाली-दिल्ली वोल्वो शाम 05:00 बजे शाम 07:00 बजे
मनाली-दिल्ली वोल्वो शाम 06:30 बजे शाम 08:00 बजे
कुल्लू -दिल्ली साधारण सुबह 04:00 बजे सुबह 06:40 बजे
मणिकर्ण-दिल्ली डीलक्स शाम 06:30 बजे शाम 06:40 बजे
मनाली-हरिद्वार साधारण दोपहर 02:58 बजे शाम 04:00 बजे
मनाली-चंडीगढ़ वोल्वो सुबह 09:00 बजे सुबह 08:30 बजे
मनाली-चंडीगढ़ वोल्वो रात 09:00 बजे रात 10:00 बजे
कुल्लू-चंडीगढ़ साधारण सुबह 05:30 बजे शाम 06:40 बजे
मनाली-जालंधर साधारण शाम 04:36 बजे शाम 04:30 बजे
मनाली-जम्मू साधारण शाम 04: 18 बजे शाम 05:00 बजे
कुल्लू-पठानकोट साधारण सुबह 05:00 बजे सुबह 07:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed