{"_id":"66ed63e6b7d59881a9010b64","slug":"bus-sent-on-tandari-route-broke-down-midway-kullu-news-c-89-1-klu1001-131276-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आधा रास्ते में खराब हो गई टंडारी रूट पर भेजी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आधा रास्ते में खराब हो गई टंडारी रूट पर भेजी बस
विज्ञापन
कुल्लू के लगघाटी के टंंडारी बस सेवा खराब होने से यात्री परेशाना
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू से लगघाटी के तहत आने वाले टंडारी के लिए भेजी गई एचआरटीसी की बस शुक्रवार सुबह बीच सफर में ही खराब हो गई। बस कुल्लू से सुबह 8:00 बजे के बाद टंडारी के लिए जा रहा थी, लेकिन यह टंडारी पहुंचने से पहले कुछ किमी दूर ही खड़ी हो गई। बस के सड़क में खड़ी होने के बाद यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि बस में एक तार निकल गया था, जिसे चालक ने 15 मिनट में ही स्वयं दुरुस्त कर लिया। इसके बाद बस को चालक ने टंडारी तक पहुंचाया और बस को सवारियों को लेकर कुल्लू बस स्टैंड में पहुंची। बस के बीच सड़क में खराब होने का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। गौर रहे कि आए दिन जिले के विभिन्न रूटों में एचआरटीसी की बसों में इस तरह की परेशानी आ रही है। एचआरटीसी की अधिकतर बसें अब पुरानी हो चुकी हैं। ये बसें अब कई जगह खड़ी होने लगी हैं। पिछले दिनों पीज में हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस स्टार्ट नहीं हो पाई थी।
इसके साथ ही बिजली महादेव रूट पर भेजी गई हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस भी पेच्छा में खराब हो गई थी। घाटीवासी सेस राम, प्रेम चंद ठाकुर और जगत राम ने कहा कि जिले में अधिकतर रूटों पर निगम की ही बसें दौड़ती हैं, लोगों के पास निगम की बसों के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं होता है। निगम लोकल रूटों पर अच्छी हालत में चल रही बसों को ही भेजें, जिससे निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी मनोज शर्मा ने कहा कि बस के इंजन में एक तार निकल गया था जिसे चालक ने दुरूस्त कर दिया। महज 15 मिनट के बाद बस गंतव्य तक पहुंची और सवारियां लेकर वापस कुल्लू भी आई। उन्होंने लोगाें से सहयोग करने की अपील की है।