फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bus got stuck in swamp near Chhannikhod, narrowly escaped from falling

Kullu News: छन्नीखोड़ के पास बस दलदल में फंसी, गिरने से बाल-बाल बची

Sat, 23 Aug 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 23 Aug 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bus got stuck in swamp near Chhannikhod, narrowly escaped from falling
रासयन में सड़क पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर-मणिकर्ण मार्ग में छन्नीखोड़ के पास एक निजी बस गिरने से बाल-बाल बच गई। यह बस बीच सड़क में मलबे में धंस गई। हालांकि यहां सड़क को ठीक करने के लिए मलबा भरा जा रहा है लेकिन बस का टायर यहां सड़क में फैंके गये मलबे में धंस गया।
इस कारण यह बस फंस गई। बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और बस से बाहर निकल आए। बाद में बस को कड़ी मश्क्कत के बाद निकाला गया। जानकारी है कि इसी स्थान पर एक कार भी फंस गई थी, उसे भी लोगों ने मुश्किल से निकाला। गौरतलब है कि इस जगह पर सड़क बार-बार खराब हो रही है। इस कारण आने जाने वाले वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा कुल्लू-मनाली एनएच तीन में भी रायसन के पास एक ट्रक पलट गया। ट्रक सीमेंट लेकर मनाली की तरफ जा रहा था कि इस अचानक बीच सड़क में पलट गया। जिससे एनएच में वाहनों की आवाजाही भी काफी समय तक प्रभावित रही। घटना में ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed