फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bus broke down near Dhundi, passengers worried

Kullu News: धुंधी के पास बस खराब, यात्री हुए परेशान

Mon, 01 Jul 2024 10:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Bus broke down near Dhundi, passengers worried
कुल्लू-केलांग जा रही एचआरटीसी के बस टनल के समीप खराब हो गई है।
केलांग (लाहौल-स्पीति)। कुल्लू से केलांग आ रही एचआरटीसी की बस सोमवार सुबह अटल टनल रोहतांग के पास धुंधी में खराब हो गई।इससे बस में बैठे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। सूचना के बाद निगम की मेकेनिकल टीम को भेजा गया जबकि यात्रियों को दूसरी बस में गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

अटल टनल रोहतांग बनने के बाद भी केलांग-कुल्लू के बीच निजी बसें नहीं दौड़ती हैं। ऐसे में लोगों को एचआरटीसी की बसों में सफर करना पड़ता है। वर्तमान में केलांग डिपो के पास कुल 75 के करीब बसें हैं जो लाहौल के साथ स्पीति और चंबा जिले के पांगी घाटी के किलाड़ में भी अपनी सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन

लाहौल निवासी वीर सिंह, रमेश लाल, सुरेश ठाकुर और मनोहर लाल ने बताया कि लाहौल में निगम की बसों में कोई खास सुधार नहीं हो पाया है। लाहौल-स्पीति और पांगी घाटी पहाड़ी इलाके हैं, ऐसे में निगम को समय अवधि को पार कर चुकी बसों को हटाकर नई बसें चलानी चाहिएं। रमेश लाल ने कहा कि निगम नई बसें भेजे ताकि लोग निगम की बसों में सुरक्षित यात्रा कर सके। एचआरटीसी केलांग डिपो के कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष उपाध्याय ने कहा कि तकनीकी कारणों से बस खराब हो गई थी। सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य तक पहुंचाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed