फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   bullet

मनाली में खूब चल रहा ‘बुलेट’ का कारोबार

Tue, 17 Nov 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कुल्लू
ब्यूरो, अमर उजाला/कुल्लू Updated Tue, 17 Nov 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
bullet
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में देश-विदेश से भ्रमण पर आने वाले सैलानियों को नियमों को ताक पर रख कर बुलेट (मोटरसाइकिल) किराये पर देने का धंधा खूब चमक रहा है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट नियमों के मुताबिक बुलेट एक निजी वाहन है और इसके कामर्शियल प्रयोग में नहीं लाया जा सकता है लेकिन मनाली में ऐसा बेरोकटोक हो रहा है। सरकार के राजस्व को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।  इस अवैध कारोबार को चलाने के लिए मनाली में कई लोगों ने अपने परिवार और रिश्तेदारों के नाम पर बुलेट खरीद रखे हैं और इनका इस्तेमाल कामर्शियल तौर पर किया जा रहा है। मनाली में देश विदेश के सैकड़ों सैलानी पहुंचते है। यहां पहुंचने पर स्थानीय लोग सैलानियों को बुलेट किराये पर देते हैं। जिसका दो से तीन हजार रुपये प्रति दिन का किराया वसूल किया जाता है। इससे जहां नियमों की अवहेलना हो रही है, वहीं सरकार को रोड टैक्स के रूप में साल की लाखों रुपये की चपत भी लग रही है। उधर, प्रशासन ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए साफ कर दिया है कि अगर कोई भी बुलेट किसी को किराये पर दिया मिला तो उसे कब्जे में लेकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

कोट्स
एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने कहा कि बुलेट को कामर्शियल प्रयोग नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बुलेट किराये पर देने वालों को इस कारोबार को बंद करने के आदेश दिए हैं। फिर भी ऐसा करते हुए कोई पकड़ा गया तो उसके बुलेट कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


90 दिन में कमाए जा रहे लाखों
एक अनुमान के मुताबिक मनाली में पर्यटन कारोबार करीब 90 दिन होता है। ऐसे में एक बुलेट को किराये पर देकर सीजन में दो से ढाई लाख रुपये तक कमाया जाता है। जबकि एक 350 सीसी के बुलेट की कीमत एक लाख से 1.27 हजार तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed