फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bulldozers run on two dozen occupants in Kasol

कसोल में दो दर्जन कब्जों पर चला बुलडोजर

Fri, 11 Mar 2022 09:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 09:37 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on two dozen occupants in Kasol
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिले में सरकारी भूमि पर बने अवैध कब्जों को हटाने की प्रशासन ने तैयारी कर दी है। अवैध कब्जों की निशानदेही कर अब इन्हें हटाया जाएगा। प्रशासन ने इसकी शुरूआत शुक्रवार को धार्मिक और पर्यटन नगरी मणिकर्ण के कसोल से की है।

कसोल में अवैध कब्जों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर नेचर पार्क कसोल के सामने अवैध दो दर्जन खोखो और रेहड़ी-फड़ी को हटाया है। इस प्रशासनिक कार्रवाई से अवैध कब्जा धारकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक टीम ने सुबह दस बजे कब्जा हटाने का कार्य शुरू किया, जो शाम छह बजे तक चला। बता दें कि भुंतर-मणिकर्ण सड़क के किनारों पर कसोल में अवैध कब्जा कर खोखो का निर्माण किया गया था, जिन्हें हटाया गया है। गौरतलब है कि भुंतर-मणिकर्ण सड़क के किनारे कसोल में स्थित नेचर पार्क के सामने लगातार अवैध निर्माण हो रहा था। प्रशासन ने वन भूमि पर किए गए निर्माण की निशानदेही कर कब्जाधारकों को कब्जा हटाने के लिए बाकायदा नोटिस जारी किए थे। इसके बावजूद कब्जा न छोड़ने वालों पर कार्रवाई की है। इसके बाद कसोल में कब्जाधारियों पर कार्रवाई की गई है। हालांकि प्रशासन भुंतर से मनाली तक अवैध कब्जा हटाने जा रहा है। इसके लिए कमेटियां बनाई गई हैं, जो सरकारी भूमि पर कब्जों की निशानदेही कर रही है। कमेटी में नायब तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंताओं समेत एनएचआई के कर्मचारियों को कमेटी में शामिल किया गया है। उधर, इस संबंध में एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। पहले चरण में शुक्रवार को कसोल में अवैध कब्जों को हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed