फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   budget

अब संवरेगा कुल्लू शहर, पार्किंग व नालियां बनेगी

Wed, 23 Feb 2022 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
budget
कुल्लू। शहर में विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। नगर परिषद कुल्लू ने बुधवार को साल 2022-23 का बजट पारित कर दिया है। इसकी अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल महंत ने की। इसमें सभी पार्षद उपस्थित रहे। शहर के लिए 20 करोड़ 30 लाख 67 हजार के बजट पर सहमति बनी है। जिसमें सबसे अधिक खर्च विकास कार्यों पर किया जाएगा। इसमें सात करोड़ 83 लाख की राशि शामिल है। इसमें पार्किंग, नालियां, सड़क का निर्माण किया जाएगा। जबकि बच्चों के लिए पार्क और वार्ड में लोगों के बैठने के लिए बेंच भी स्थापित होंगे।
विज्ञापन

वेतन, पेंशन, ग्रेच्युटी और देनदारी पर भी सात करोड़ 53 लाख की राशि खर्च की जाएगी। जबकि सफाई के काम के लिए तीन करोड़ 12 लाख रुपये खर्च जाएंगे। इसके अलावा कचरे को डंप करने और उसे उठाने के लिए भी योजना बनाई गई है। बिजली और पानी के लिए बजट का प्रावधान किया है।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटों पर खर्च होंगे 50 लाख रुपये
इस बजट में शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने पर बजट का प्रावधान किया है। जिसमें कुल 50 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है। इससे शहर रात के समय भी दुधिया रोशनी से जगमग होगा। जिसका शहरवासियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि 2022-23 के लिए 20 करोड़ 30 लाख 67 हजार के बजट पारित किया है। इसमें विकास से लेकर सभी कार्य शामिल किए गए हैं। इस बैठक में बिमला, दानेश्वर, राजकुमार, राजेश ठाकुर, चंदन प्रेमी, उमा पाल, अमीना, राजेंद्र और ममता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed