फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kangla defeated Neelkanth by 58 runs.

Kullu News: कांगला ने 58 रन से नीलकंठ को दी शिकस्त

Thu, 08 Oct 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Kangla defeated Neelkanth by 58 runs.
लाहौल में शहीद तंजिन छुल्टिम क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल विजेता टीम को ट्राफी देकर पुस्कृत करती
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। शहीद तंजिन छुल्टिम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में कांगला इलेवन की टीम ने नीलकंठ वैली की टीम को 58 रन से शिकस्त देकर जीत दर्ज की है। उदयपुर के लता ठाकुर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल हुईं टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा। इसमें कांगला इलेवन की टीम ने 18.5 ओवर में ऑल आउट होकर 172 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीलकंठ वैली की टीम 18.2 ओवर में ऑल आउट होकर 114 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर स्थानीय विधायक अनुराधा राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर वीर शहीद तंजिन छुल्टिम की साहस, वीरता और देश के प्रति समर्पण को याद किया गया। विधायक ने खेलों और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने करपट स्थित स्कूल का नाम शहीद तंजिन छुल्टिम के नाम पर रखने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष दोरजे लारजे, सुशील, राहुल ठाकुर, जितेंद्र कुमार, वेद प्रकाश, राजेश बाबा, सूरज प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed