{"_id":"581f72e04f1c1bfb02b377d4","slug":"brother-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ उठीं दो सगे भाइयों की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ उठीं दो सगे भाइयों की अर्थी
ब्यूरो, अमर उजाला,कुल्लू।
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के बाह्य सराज की रघुपुर घाटी के करशाला गांव के दो भाइयों की चिताएं एक साथ जलीं। अपने कलेजे के टुकड़ों को मृत देख मां अपना होश हवास खोकर बेसुध हो गई। घाटी के सैकड़ों लोगों ने मंडी बस हादसे में काल का ग्रास बने दो सगे भाइयों भुवनेश्वर कटोच और राकेश कटोच को अंतिम विदाई दी। घाटी के सैकड़ों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
मंडी के बिंद्रावणी बस हादसे में मौत के आगोश में समाए दो सगे भाइयों के शव शनिवार देर रात जैसे ही करशाला गांव पहुंचाए गए चीख पुकार के बीच पूरा गांव बिलक उठा। दोनों बेटों की मौत के बाद घर में अब मां अकेली रह गई है। उनके चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी। रविवार सुबह दोनों भाइयों की एक साथ अर्थी उठी। रघुपुर घाटी के दर्जनभर गांवों के लोगों ने अंतिम विदाई दी। मां चीख पुकारों के बीच बेसुध हो गई। उन्हें सांत्वना देने के लिए गांव के लोग उमड़ पड़े। उसके पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। अब बुढ़ापे के सहारे खोने से वह अचेत अवस्था में है।
विज्ञापन
जिला के करशाला गांव के रहने वाले 29 वर्षीय राकेश कटोच और 27 वर्षीय भुवनेश्वर भले ही भाई थे। लेकिन, वे दोस्तों की तरह रहते थे। शिक्षा के क्षेत्र में दोनों अव्वल थे। वे अपनी मां को कभी भी अपने पिता की कमी महसूस नहीं होने देते थे। बस हादसा जहां परिवारजनों और घाटी के लोगों को ताउम्र याद रहेगा। वहीं, मिलनसार दोनों भाइयों का आपसी प्यार और दोस्ताना लोग जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।
विज्ञापन