फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bro sign board fell down in north portal

सड़क पर गिरा बीआरओ का साइन बोर्ड

Sat, 27 Feb 2021 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bro sign board fell down in north portal
अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्ट पर साइन बोर्ड गिरने से फंसे वाहन। - फोटो : Kullu
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में शनिवार को मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग-तीन पर दोपहर में बीआरओ का साइन बोर्ड धराशायी हो गया। साइन बोर्ड के लिए बनाया गया भारी भरकम ढांचा हवा की मार सह नहीं पाया और सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन

साइन बोर्ड गिरने से मनाली-केलांग राष्ट्रीय राजमार्ग करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद हो गया। इसकी सूचना मिलने पर बर्फीली हवाओं के बीच सीमा सड़क संगठन 70 की टीम नर्सरी से मशीन लेकर पहुंची। दोपहर तीन बजे तक सड़क से साइन बोर्ड को हटाकर मार्ग को बहाल किया गया। गौर रहे कि शनिवार को तेलिंग के आसपास सुबह से ही बर्फीली हवाएं चल रही थी। बर्फबारी के बीच साइन बोर्ड हवा का दबाव सहन नहीं कर पाया। नॉर्थ पोर्टल के पास स्थापित यह साइन बोर्ड उखड़कर सड़क पर आ गया। उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि शनिवार दोपहर एक बजे जानकारी मिली थी कि अटल टनल रोहतांग नॉर्थ पोर्टल के पास तेज हवाओं के कारण एक बड़ा साइन बोर्ड गिरने से मनाली-केलांग राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया था। बीआरओ और स्थानीय पुलिस के समन्वय के चलते दो घंटे बाद यातायात फिर से सुचारु हो गया है। उन्होंने कहा कि मौसम खराब बना हुआ है। ऐसे में यात्री अटल टनल रोहतांग की तरफ जाने का जोखिम न लें। उन्होंने बर्फबारी को देखते हुए लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों की ओर नहीं जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed