{"_id":"65edb5ae66b49d1310031dea","slug":"bro-is-making-a-path-by-cutting-a-mountain-of-snow-kullu-news-c-89-1-ssml1012-118492-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बर्फ का पहाड़ काट रास्ता बना रहा बीआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बर्फ का पहाड़ काट रास्ता बना रहा बीआरओ
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी से बंद हुए मनाली-केलांग मार्ग को बहाल करने के लिए बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने पूरी ताकत लगा दी है। लाहौल की तरफ से बीआरओ की टीम अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से महज 200 मीटर पीछे है। अगर मौसम अनुकूल रहा तो मनाली-केलांग मार्ग एक-दो दिनों में बहाल हो सकता है।
अटल टनल के आसपास गिरे हिमखंडों के चलते सड़क को बहाल करना चुनौती बना हुआ है। बीआरओ को यहां बर्फ के पहाड़ को काटकर मार्ग बनाना पड़ रहा है। कुछ समय पहले गिरे हिमखंड के चलते सड़क की बहाली में समय लग रहा है। लाहौल में साडा बैरियर की तेलिंग नाला की तरफ तीन मशीनें और तेलिंग नाला से साडा बैरियर की तरफ दो मशीनें बर्फ हटाने में लगी हुई हैं।
बीआरओ के मजदूर भी डटे हुए हैं। मौसम विभाग की ओर से अगले दो-तीन दिनों तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश का अनुमान जताया है। ऐसे में मनाली-केलांग सड़क बहाली में बाधा आ सकती है। लाहौल के लोग पिछले नौ दिनों से बर्फ की कैद में है। बर्फबारी के कारण लाहौल में अधिकतर सड़कें बंद हैं जबकि बिजली के कई ट्रांसफार्मर अभी बहाल नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
मनाली-केलांग मार्ग बहाल होने के बाद ही घाटी में जनजीवन पटरी पर लाने के प्रयासों में तेजी आएगी। बीआरओ की टीम मुस्तैदी से बर्फ हटाने में जुटी हैं। बीआरओ की 94 आरसीसी के कनिष्ठ अभियंता शुभम ने कहा कि मौसम साफ रहा तो एक-दो दिनों में मनाली-केलांग मार्ग बहाल होने की उम्मीद है। संवाद