फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Breastfeeding essential within the first hour of birth: Gajendra

जन्म के पहले घंटे के भीतर ही स्तनपान जरूरी : गजेंद्र

Thu, 06 Aug 2026 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 06 Aug 2026 05:31 AM IST
विज्ञापन
Breastfeeding essential within the first hour of birth: Gajendra
कुल्लू। विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत कसोल के वन विश्राम गृह में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कुल्लू गजेंद्र ठाकुर ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म के पहले घंटे के भीतर ही स्तनपान शुरू कर देना चाहिए। शुरुआती छह महीने तक पानी या ऊपरी आहार की कोई आवश्यकता नहीं होती। इसके बाद दो वर्ष या उससे अधिक आयु तक ठोस आहार के साथ स्तनपान जारी रखा जा सकता है।
विज्ञापन

बच्चे को दिन और रात में मिलाकर कम से कम 8 से 12 बार मांग के अनुसार दूध पिलाना चाहिए। दूध पिलाने से पहले मां को अपने हाथ धोने चाहिए और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में सही पोषण एवं आहार के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए एक नन्हें बालक का पारंपरिक रूप से अन्नप्राशन करवाया गया। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में हाल ही में जन्मी नवजात बालिकाओं के परिवारों को विशेष बेबी किट उपहार स्वरूप भेंट की गई।

पर्यावरण एवं बालिका संरक्षण का अनूठा संदेश देते हुए इन नवजात बालिकाओं के नाम पर एक बूटा बेटी के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। इस दौरान बाल आयुष चिकित्सा अधिकारी कसोल डॉ. अमन शर्मा, पर्यवेक्षक जरी सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed