फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Brainstorming on the estimated budget for the financial year 2026-27

Kullu News: वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित बजट पर मंथन

Thu, 02 Apr 2026 06:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming on the estimated budget for the financial year 2026-27
आरकेएस के अंतर्गत बजट स्वास्थ्य कार्यक्रमों में होगा खर्च
विज्ञापन

कुल्लू अस्पताल की गवर्निंग बॉडी की हुई वार्षिक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की रोगी कल्याण समिति के वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित बजट की विभिन्न मदों पर चर्चा करने के पश्चात अनुमानित बजट पारित किया जाएगा। यह बजट राशि रोगी कल्याण समिति के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर खर्च की जाएगी। यह बात उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कही। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की वार्षिक बैठक बुधवार को उपायुक्त एवं रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित बजट पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि कुल्लू अस्पताल में रोगियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिगत विभिन्न मरम्मत कार्यों के लिए मशीनरी और अन्य उपकरणों की खरीद के लिए बजट का प्रावधान किया गया है।

बैठक में वर्तमान वित्त वर्ष में रोगियों को बेहतर और समय पर एंबुलेंस सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस वर्तमान वर्ष के लिए ईंधन व मरम्मत के लिए, डायग्नोस्टिक सेवाओं, जन औषधि दुकान के माध्यम से रोगियों को सस्ती दवाएं उपलब्ध करवाने, निर्धन रोगियों को मुफ्त में एंबुलेंस सेवा और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने सहित नशा निवारण योजना के लिए औषधियां खरीदने के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरालाल, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव वीके मोदगिल, जिला कल्याण अधिकारी जीएल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed