{"_id":"629a4e5581e76f56a17a2d27","slug":"bollywood-choreographer-terence-lewis-taught-the-nuances-of-dance-to-the-students-kullu-news-sml4109827166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने विद्यार्थियों को सिखाईं नृत्य की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने विद्यार्थियों को सिखाईं नृत्य की बारीकियां
विज्ञापन
कुल्लू एलएमएस स्कूल में आयोजित कुल्लू कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कोरियोग्राफर टेरेंस
- फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बॉलीवुड के कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने विद्यार्थियों को नृत्य की बारीकियां सिखाईं और नृत्य में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भूला जमाना सारा गीत की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उनके साथ नृत्य भी किया। भुंतर के लॉ मोंटेसरी स्कूल (एलएमएस) कलैहली में शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत अंतरराष्ट्रीय आंदोलन संगठन (युवा संस्था) के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय कुल्लू कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस को अपने बीच पाकर सैकड़ों विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।
एलएमएस कलैहली में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है। यह कार्यक्रम पांच जून तक चलेगा। इसकी शुरुआत राष्ट्रीय गान से की गई। विद्यार्थियों ने कुल्लवी नाटी, बॉलीवुड, पंजाबी और अन्य गीतों की प्रस्तुति दी। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत नागपाल ने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा के दम पर विश्व को बदलेंगे। पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया गया। दूसरे दिन शनिवार और तीसरे दिन रविवार को विद्यार्थी छात्र संसद की तर्ज पर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विषयों पर वाद-विवाद करेंगे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर चर्चा भी करेंगे।
कार्यक्रम में लॉ मोंटेसरी स्कूल कुल्लू, लॉ मोंटेसरी स्कूल कलैहली, लॉ मोंटेसरी स्कूल ढूंखरा, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मौहल, दिल्ली पब्लिक स्कूल मनाली, डे स्टार स्कूल मनाली, डीएवी स्कूल मौहल और ट्रिनिटी स्कूल के करीब 300 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, एलएमएस स्कूल कलहैली के चेयरमैन रिपुदमन कंवर, प्रबंध निदेशक ललित कंवर, उदय कंवर, वंदना पराशर आदि उपस्थित रहे।