फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bolero camper crashes in Sainj; driver killed, 3 injured

सैंज में कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Thu, 25 Nov 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bolero camper crashes in Sainj; driver killed, 3 injured
जिले की सैंज घाटी के धार गांव में सड़क से अनियंत्रित होकर गिरी बोलेरों कैंपर। संवाद - फोटो : Kullu
सैंज (कुल्लू)। जिला कुल्लू की सैंज घाटी के धार में बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क से 70 मीटर नीचे गिर गई। इसमें चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि कैंपर में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। ये सभी रैला से अपने घर मझाण जा रहे थे। वाहन में सवार एक व्यक्ति ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार को बोलेरो कैंपर में चालक समेत चार लोग सुबह साढ़े नौ बजे रैला से अपने घर मझाण जा रहे थे। धार के शरण मोड़ जीरो प्वाइंट पर अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 70 मीटर नीचे गिर गया।
विज्ञापन

घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से घायलों को निकाला गया। हादसे में चालक टेक चंद पुत्र लाल चंद निवासी मझाण (20) साल की मौके पर मौत हो गई। पति-पत्नी रेवती राम और बीना देवी निवासी मझाण गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें 108 एंबुलेंस से सैंज अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से चिकित्सकों ने दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया है।
एक अन्य व्यक्ति पुनीत निवासी मझाण ने गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। उसे हल्की चोटें आई हैं। पुनीत को सैंज अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उधर पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा के हादसे में चालक की मौत हो गई है। तीन सवार अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed