फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Blocked highway adds to the trouble; passengers departing in taxis after a wait.

Kullu News: अवरुद्ध हाईवे ने बढ़ाई परेशानी, इंतजार के बाद टैक्सियों में रवाना हो रहे यात्री

Sat, 22 Aug 2026 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Blocked highway adds to the trouble; passengers departing in taxis after a wait.
छेत में गिरे डंगे का निर्माण कार्य किया शुरू। संवाद
कुल्लू। डंगा गिरने से अवरुद्ध हुए औट-सैंज-बंजार हाईवे-305 ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हाईवे छेत के पास अवरुद्ध हुआ है। यहां विभाग ने डंगे का कार्य शुरू कर दिया है। यात्रियों को ट्रांसमिट की सुविधा दी जा रही है। बसें छोर तक ही पहुंच रही हैं। आनी, निरमंड और रामपुर की तरफ से आने वाली बसें देरी से पहुंच रही हैं। इस कारण कुल्लू की ओर से गए यात्रियों को छेत के पास इंतजार के बाद टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे जेब को भी चूना लग रहा है। शनिवार को भी यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन

हालांकि शनिवार को मौसम साफ रहने से जिले के लोगों को राहत मिली है। उधर, एनएच अथारिटी ने डंगे का निर्माण शुरू कर दिया है। बसों की आवाजाही के लिए अभी तीन से चार दिन का समय लग सकता है। छेत में गिरे डंगे से न केवल बाह्य सराज आनी-निरमंड और शिमला के लोग परेशान हो रहे हैं बल्कि कुल्लू और बंजार से सोझा, घियागी, शलवाड़, खौली, छतरी, गाड़ागुशैणी और टील के लोग भी परेशान हैं। टेक संह, मंगत राम, लीला प्रकाश, दुनी चंद और निका राम ने कहा कि इस बरसात में पहली बार लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने एनएच अथारिटी से डंगे को जल्द लगाने की मांग की है। उधर, मौसम खुलने के बाद भी जिले में बंद चल रही लोक निर्माण विभाग की 31 सड़कों ने किसान-बागवानों की चिंता को बढ़ा दिया है। लोगों को सेब को मंडियों तक पहुंचना चुनौती बन गया है। अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि डंगे का निर्माण शुरू कर दिया है। मौसम ने साथ दिया तो तीन से चार दिन में हाईवे को बसों के लिए बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed