{"_id":"6b09c405b932ff30de0d42f2","slug":"bjym-holds-protest-rally-over-ministers-statement-kullu-news-c-89-1-klu1019-192968-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मंत्री के बयान पर भाजयुमो ने निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मंत्री के बयान पर भाजयुमो ने निकाली रोष रैली
विज्ञापन
केलांग में सेना के खिलाफ दिए व्यान को लेकर प्रदर्शन करते भाजपा के कार्यकर्ता।-संवाद
केलांग (लाहौल-स्पीति)। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के कथित बयान के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुख्यालय केलांग में रोष रैली निकाली। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमीर ठाकुर की अध्यक्षता में यह रैली भाजपा कार्यालय से शुरू होकर रास बिहारी चौक तक पहुंची। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर उनके इस्तीफे की मांग उठाई गई। रैली को पूर्व विधायक रवि ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष रिगजिन हायरपा और भाजयुमो जिला प्रभारी रुचिन ने संबोधित किया। रवि ठाकुर ने मंत्री के भारतीय सेना के खिलाफ कथित बयान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति के सैकड़ों युवा सेना में सेवाएं देकर देश की रक्षा कर रहे हैं। ऐसे में इस बयान से सैनिकों और उनके परिवारों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मंत्री से देश की जनता और सेना से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
रवि ठाकुर ने जनजातीय विकास विभाग के बजट को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि शून्य बजट के कारण पहली बार विभाग की बजट बुक प्रकाशित नहीं हुई है। इससे जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष रिगजिन हायरपा ने भी मंत्री के कथित बयान की निंदा करते हुए इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट की कमी से बागवानों को सेब के पौधे तक उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। भाजयुमो प्रभारी रुचिन ने भी बयान पर विरोध जताया। रैली में जिला महासचिव संजय कटोच सहित भाजपा और भाजयुमो के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।