फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP leaders met Union Minister Nitin Gadkari and MP Kangana

Kullu News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सांसद कंगना से मिले भाजपाई

Wed, 19 Mar 2025 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 19 Mar 2025 07:39 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders met Union Minister Nitin Gadkari and MP Kangana
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सम्मानित करते पूर्व विधायक लाहौल-स्पीति रवि ठाकुर। - भाजपा
केलांग। लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा का एक 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मंडी की सांसद कंगना रणौत से मिला। लाहौल-स्पीति भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में उदयपुर, लाहौल और स्पीति तीनों मंडलों से पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने शिंकुला टनल और केंद्रीय बजट के तहत बन रही सड़कों पर विस्तार से चर्चा की। भाजपा अध्यक्ष रिगजिन सेंफल हायरप्पा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सांसद कंगना से लियो बाईपास को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को हस्तांतरित करने, संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी (एसकेटीटी) सड़क के मुआवजे में बढ़ोतरी, कोकसर-छतडू बाईपास सड़क के निर्माण और मणिमहेश प्रवेश द्वार रापे कुगती पास व हड़सर संपर्क मार्ग पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि लाहौल-स्पीति में विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग रखी गई, जिस पर नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया। साथ ही, केंद्रीय मंत्री को लाहौल-स्पीति दौरे का निमंत्रण दिया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष रिगजिन सेंफल हायरप्पा, भाजपा नेता युवराज बौद्ध सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed