फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bike rally taken out in BJYM Kullu

Kullu News: भाजयुमो कुल्लू में निकाली बाइक रैली

Sat, 06 Apr 2024 10:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bike rally taken out in BJYM Kullu
कुल्लू। भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा कुल्लू ने एक बाइक रैली का आयोजन किया। भुंतर से लेकर कुल्लू तक 10 किलोमीटर में निकाली गई बाइक रैली में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं में बाइक रैली को लेेकर काफी अधिक उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा कुल्लू मंडल के अध्यक्ष दिग्विजय आनंद ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के स्थापना दिवस पर यह बाइक रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर युवा मोर्चा पूरी तरह से तैयार है। भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। बाइक रैली के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में एकत्रित होकर लोकसभा चुनाव के लिए आगामी रणनीति तैयार की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed