फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bike accident in Shamshi to save cattle, two died

शमशी में मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौत

Wed, 26 Oct 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bike accident in Shamshi to save cattle, two died
सड़क हादसे में मृत युवकों के शव लेने पहुंचे परिजन। -संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। भुंतर के पास शमशी में मंगलवार रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। सड़क पर मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बाइक पर सवार दोनों युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गए। जब उन्हें उपचार के लिए कुल्लू लाया गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब एक बजे दो युवक बाइक पर सवार होकर कुल्लू की तरफ आ रहे थे। जैसे ही दोनों शमशी के पास पहुंचे तो अचानक सड़क पर मवेशी आ गया। उसे बचाने के लिए चालक ने बाइक को एक किनारे करने की कोशिश की। इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद यहां पर लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने इन दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान ट्विंकल ठाकुर उर्फ सन्नी 24, पुत्र नारायण चंद, अपर शास्त्रीनगर, जिला कुल्लू और अमन कुमार 22 पुत्र दिवंगत नील कुमार निवासी लंकाबेकर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर मंगलवार रात को ही पिरड़ी में एक और सड़क हादसा हुआ। इसमें दो युवक घायल हो गए। यहां पर किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। यह दोनों खाना लेकर क्वार्टर लौट रहे थे।

एक युवक विलोम (28) की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए कुल्लू से पीजीआई रेफर किया गया है। दूसरे युवक रितेश शर्मा का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस संबंध में एएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि शमशी में हुए हादसे में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पिरड़ी में हुए हादसे में एक युवक को पीजीआई चंडीगढ़ जबकि दूसरे का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed