फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bijli Mahadev Ropeway tender will open on March 18

Kullu News: 18 मार्च को खुलेगा बिजली महादेव रोपवे का टेंडर

Fri, 03 Mar 2023 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bijli Mahadev Ropeway tender will open on March 18
कुल्लू। लंबे अरसे से बिजली महादेव रोपवे निर्माण का इंतजार अब अब खत्म होने की उम्मीद है। 200 करोड़ की लागत से कुल्लू के पिरड़ी से बिजली महादेव तक बन रहे रोपवे का टेंडर 18 मार्च को खुलेगा। रोपवे निर्माण से बिजली महादेव में धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा। भारत सरकार की नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी इसका निर्माण करेगी।
विज्ञापन

2.7 किलोमीटर लंबे रोपवे से कुल्लू को पर्यटन के साथ घाटी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बिजली महादेव के लिए प्रस्तावित रोपवे निर्माण का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है। रोपवे के लिए सर्वे पहले ही हो गया है। अब घाटी के लोगों को रोपवे के निर्माण का इंतजार है। पिछले माह जनवरी को केंद्रीय टीम ने इसका निरीक्षण भी किया था। अब इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ गई और जल्द ही सैलानी जिला मुख्यालय के साथ लगते पिरड़ी से सात मिनट के भीतर बिजली महादेव पहुंचकर यहां की वादियों के साथ अधिष्ठाता बिजली महादेव के भी दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

रोपवे परियोजना के अनुसार पेच्छा में बोडिंग और डि-बॉडिंग स्टेशन बनेगा, जिसका स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा। बिजली महादेव रोपवे मंदिर से करीब 100 मीटर नीचे तक होगा। उपमंडलाधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि बिजली महादेव रोपवे का ऑनलाइन टेंडर 18 मार्च को लगेगा। कहा कि रोपवे का निर्माण केंद्र सरकार की नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली महादेव को केंद्र की दोहरी सौगात
बिजली महादेव में रोप-वे बनने से खराहल घाटी में पर्यटन को पंख लगेंगे। बिजली महादेव में मनाली, पार्वती घाटी की तरफ आने वाले पर्यटक आसानी से बिजली महादेव पहुंच सकेंगे। बिजली महादेव को केंद्र सरकार से दोहरी सौगात मिली है। एक ओर रामशिला से बिजली महादेव सड़क डबललेन होने जा रही है, वहीं अब पिरड़ी से 200 करोड़ रुपये का रोपवे को निर्माण होने जा रहा है


दो साल में बनकर तैयार होगा प्रोजेक्ट
बिजली महादेव रोपवे का निर्माण कार्य दो साल में पूरा हो जाएगा। जिलावासियों को उम्मीद है कि 2025 तक रोपवे बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं, जिला मुख्यालय कुल्लू से बिजली महादेव की दूरी करीब 25 किलोमीटर है। इसे तय करने में करीब एक घंटे का समय लगता है। वर्तमान में वनवे मार्ग होने से यहां जाम लगना आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed