फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bijli Mahadev reached Kotaa temple with Haryans

हारियानों संग कोटाआगे पहुंचे बिजली महादेव

Thu, 25 Nov 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bijli Mahadev reached Kotaa temple with Haryans
जिले के गाहर गांव में भक्तों को आशीर्वाद देने के बाद अपने निवास की ओर रवाना होते बिजली महादेव। सं? - फोटो : Kullu
कुल्लू/खराहल। कुल्लू जिले की खराहल घाटी के आराध्य देवता बिजली महादेव वीरवार शाम को ढोल की थाप पर सैकड़ों देवलुओं के संग कोटाआगे मंदिर में पहुंच गए हैं। यहां लोगों ने देवता का भव्य स्वागत पुष्प और धूप के साथ किया। देवता का रात्रि ठहराव यहीं होगा। सुबह पूजा-अर्चना के बाद देवता अपने हारियानों के साथ देवालय स्थित मथान के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

शाही स्नान के 16 दिन बाद देवता अपने देवालय में लौट जाएंगे। करीब 13 साल के बाद देवता दशौहर झील के पवित्र जल से शाही स्नान करने गए थे। देवलु लाल चंद, सोहल ठग, हेमरात शर्मा, महेश शर्मा आदि ने कहा कि देवता का शाही स्नान देव विधि के मुताबिक मनाली में किया गया। इस दौरान देवता को जगह-जगह पर भंडारे और जलपान का भी प्रबंध किया गया। देवता के कारदार अमरनाथ ने कहा कि शुक्रवार शाम को देवता अपने मंदिर में सैकड़ों हारियानों के साथ लौट जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर देवता का भव्य स्वागत देव परंपरा के अनुसार मंदिर में किया जाएगा। मंदिर में देव भोज का आयोजन भी होगा। उसके पश्चात देवता के रथ का भंडारण देव रस्म के अनुसार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed