फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Before the by election, Nadda filled the enthusiasm of the workers

उपचुनाव से पहले नड्डा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Tue, 06 Jul 2021 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Before the by election, Nadda filled the enthusiasm of the workers
कुल्लू। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को कुल्लू दौरे के बाद हेलीकॉप्टर से दिल्ली लौट गए हैं। जेपी नड्डा ने अटल टनल रोहतांग का दीदार करने के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जीत का मूलमंत्र भी दिया। अच्छा काम करने वालों की पीठ भी थपथपाई।
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जमीनी स्तर पर काम करें। उप चुनाव व मिशन रिपीट के लिए सभी को मिलकर जमीनी स्तर पर काम करना होगा, तभी कामयाबी मिल पाएगी। मंडी संसदीय क्षेत्र के उप चुनाव से ठीक पहले जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं का यह जोश काम आएगा। जेपी नड्डा ने कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं की बात भी सुनीं। कोरोना के चलते इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसभा नहीं कर पाए। इसके बावजूद दो दिनों से भाजपा के प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं ने उनसे मुलाकात की। नड्डा के कुल्लू दौरे से जहां एक ओर भाजपा गदगद है, वहीं कांग्रेसी खेमे में दौरे को लेकर चर्चाएं है। मंडी लोकसभा उपचुनाव से पहले जेपी नड्डा का कुल्लू दौरा संगठन को ताजगी दे गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे से कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा मिली है। मंडी लोकसभा उपचुनाव में एक बार फिर भाजपा के प्रत्याशी की रिकॉर्ड मतों से जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed