फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Beaten and dragged, a conspiracy had been hatched against the father for three days.

Kullu News: पीटा और घसीटा, पिता के खिलाफ तीन दिन से रचा जा रहा था षड्यंत्र

Sat, 04 Oct 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Beaten and dragged, a conspiracy had been hatched against the father for three days.
तहसीलदार कुल्लू की बेटी और पत्नी ने पुलिस की भूमिका पर भी उठाए सवाल
विज्ञापन

कहा- हम भी देवी-देवताओं को मानते हैं, घटना से पूरे समाज में हो गई बदनामी
आरोप - मारपीट की इस घटना पर डीसी और एसपी का बयान तक नहीं आया


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। तहसीलदार पिता से मारपीट की घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। वह तो देवता के अस्थायी शिविर में सरकारी काम करने ही गए थे। पुलिस कहां थी।
एक मजिस्ट्रेट के साथ ऐसा हो सकता है तो आम आदमी को मार ही देंगे। पूरे समाज में हमारी बदनामी हुई है। हम भी देवी-देवताओं को मानते हैं। पूरी जिंदगी में ऐसा दिन नहीं देखा। पिछले तीन दिन से षड्यंत्र रचा जा रहा था। उन्हें निशाना बनाया जा रहा था। ये आरोप तहसीलदार कुल्लू की बेटी ने लगाए।
उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि तहसीलदार पिता हरि सिंह यादव को दशहरा के दौरान देवता के अस्थायी शिविर तक देवलुओं की ओर से घसीटने के बाद परिवार गहरे सदमे में है। देवलुओं का यह व्यवहार निंदनीय है। वह 40 सालों से सेवाएं दे रहे हैं। देवता के कुछ लोगों ने उन्हें घसीटा और पीटा है। अब तक प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां भी आपदा आती है तो उन्हें बुलाया जाता था। दशहरा का मेला चल रहा है लेकिन पुलिस कहां है। एक सेक्टर में कितने पुलिस के जवान होते हैं। पुलिस के रहते कैसे इतनी बड़ी घटना हुई। एसपी कुल्लू और डीसी कुल्लू की ओर से इस मामले को लेकर एक भी बयान अभी तक नहीं आया है। जो लोग उन्हें घसीटकर ले गए, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। तहसीलदार की पत्नी रुकमणि ने कहा कि वीडियो का सबूत सबके सामने है। पुलिस और प्रशासन जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed