फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Beas water level increased due to heavy rain, temporary culvert ledger

भारी बारिश से बढ़ा ब्यास का जलस्तर, अस्थायी पुलिया बही

Mon, 11 Jul 2022 10:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Beas water level increased due to heavy rain, temporary culvert ledger
मनाली में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से बह गई सोलंग गांव की पैदल पुलिया।-संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। जिले में रविवार देर रात हुई भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से सोलंगनाला के पास सोलंग गांव को जोड़ने वाला अस्थायी पुलिया बह गया है।
ग्रामीणों ने स्वयं इस पुल का निर्माण किया था। पुल बह जाने के कारण सोलंग गांव का संपर्क घाटी से कट गया है। इस वजह से ग्रामीणों को गांव से बाहर आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

पुल बहने से गांव की लगभग 500 की आबादी प्रभावित हो गई है। वर्ष 2015 में इस गांव के लिए पुल का शिलान्यास हुआ था, लेकिन सात साल में यह पुल बनकर तैयार नहीं हुआ। लोक निर्माण विभाग की लेटलतीफी सोलंग गांव के ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल ब्यास नदी में ग्रामीण स्वयं लकड़ी का अस्थायी पुलिया (ढीपी) बनाते हैं। इस पर ही उनकी आवाजाही होती है। बरसात के मौसम में हर वर्ष यह पुल बह जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार ने सोलंग गांव के लिए सड़क और पुल मंजूर किया है। गांव के लिए सड़क का कार्य लगभग पूरा हो गया है। पुल निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीण आज भी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
सात वर्ष में एक पुल का निर्माण नहीं करवाया जा सका। ऐसे में अस्थायी पुलिया ही लोगों का सहारा बनती है। इस पुलिया पर जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ती है। ग्रामीण नानक चंद, रामनाथ, देवी सिंह, हुकम राम ने बताया कि गांव के अधिकतर लोगों का रोजगार पर्यटन से जुड़ा है। लोग अपने कारोबार के लिए सोलंगनाला का रुख करते हैं, लेकिन अब पुल बहने के कारण गांव के लोगों का कारोबार भी प्रभावित हो गया है।
कई बार सरकार से उठाई मांग
पुल बहने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। अब ग्रामीणों के पास आवागमन को कोई दूसरा साधन नहीं है। गांव के लिए सड़क बनकर तैयार हुई है, लेकिन पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण इसका फायदा नहीं मिल पा रहा। कई बार यह मामला प्रशासन, स्थानीय मंत्री और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से उठाया गया है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा।

-कौशल्या देवी, पंचायत प्रधान
सोलंग गांव के लिए बन रहे पुल का कार्य धीमी गति से चल रहा है। ठेकेदार को कई बार नोटिस भी जारी किए गए हैं। पुल का कुछ कार्य ही शेष है। विपरीत भौगोलिक परिस्थितियां भी पुल निर्माण की देरी का एक कारण है। ठेकेदार को फिर नोटिस भेजकर कार्य का जल्द पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।
-बीएस राणा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed