फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bear attack on women

घास काट रही महिला पर भालुओं का हमला

Fri, 09 Oct 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 09 Oct 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bear attack on women

खराहल के बंदल और हलैणी गांव के लोग इन दिनों भालुओं के आतंक से सहमे हुए हैं। शुक्रवार सुबह एक मादा भालू ने अपने दो बच्चों के साथ कोठीआगे नामक जगह पर खेत में घास काट रही महिला पर हमला बोल दिया। महिला करीब सुबह 8:30 बजे खेत में घास काट रही थी कि अचानक एक मादा भालू और उसके दो बच्चे मक्की के खेत से निकले। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, भालूओं ने महिला पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन


भालुओं ने महिला को खेत के एक किनारे से करीब दस फीट नीचे गिरा दिया। इसके बाद महिला ने जोर-जोर से चिल्लाई। इसके बाद आसपास के खेतों में काम रहे लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों के शोर मचाने पर मादा भालू अपने बच्चों समेत मक्की के खेत से भाग निकली। स्थानीय निवासी डीणे राम, रंजीत सिंह, अमर चंद और तुलसी राम ने कहा कि भालू अक्सर भोजन की तलाश में गांव का रुख करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग को मादा भालू को पकड़कर दूर जंगलों में छोड़ना चाहिए, जिससे लोगों को कोई नुकसान न पहुंचे। इन लोगों का कहना है कि भालुओं के डर से लोगों का देर शाम घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। उधर, इस मामले को लेकर आरओ बंदना ने कहा कि इस प्रकार की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। जल्द इस मामले की रिपोर्ट ली जाएगी। वहीं, उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed