फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   bazar decorated for Holi in Kullu

Kullu News: कुल्लू में होली के लिए सजे बाजार

Sat, 04 Mar 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 04 Mar 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
bazar decorated for Holi in Kullu
कुल्लू। रंगों के पर्व होली के लिए कुल्लू जिले में बाजार सज गए हैं। होली का पर्व जिले में सोमवार को शुरू हो जाएगा। मंगलवार को कुल्लू में बड़ी होली मनाई जाएगी।
विज्ञापन

होली के लिए रंगों की खरीदारी शुरू हो गई है। बाजार में हरा, नीला, लाल, पीला, बैंगनी, भगवा आदि रंग खूब बिक रहे हैं। 20 रुपये की छोटी पेकिंग बाजार में मिल रही है जबकि रंग 200 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। रंग विक्रेताओं ने लोगों का पर्व में मजा फीका न हो, इसलिए इस बार दाम नहीं बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

सरवरी, ढालपुर, भुंतर सहित अन्य जगहों पर रंग बेचा जा रहा है। रविवार को रंगों की खरीद में तेजी आएगी। दूसरी ओर छोटे बच्चों में भी होली को लेकर खूब उत्साह है। बच्चों के लिए पिचकारी 40 रुपये तक मिल रही है। बच्चों के लिए बाजार में कई तरह की पिचकारियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को ढालपुर में लोगों ने होली के लिए रंग खरीदा। होली की तैयारियां लोगों ने अभी से शुरू कर दी हैं। घाटीवासी रमेश ठाकुर, दुनी चंद, प्यारे चंद और डीणे राम ने कहा कि होली का यह पर्व रंगों के बगैर अधूरा है। उन्होंने कहा कि होली के लिए रंगों की खरीदारी की जा रही है।

होली पर्व पर एक-दूसरे को रंग लगाया जाएगा। ढालपुर में रंग विक्रेता कुश शर्मा, शिव कुमार, रॉकी ने कहा कि इस बार रंगों के दाम पिछली बार की तरह ही रखे गए हैं। रविवार से रंग खरीदने के लिए अधिक ग्राहक आएंगे। उन्होंने कहा कि 20 रुपये की छोटी पेकिंग से लेकर 200 प्रतिकिलो रंग बेचा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed