फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bats attack apple crop amidst low yield; premature harvesting.

Kullu News: कम पैदावार के बीच चमगादड़ों का सेब पर हमला, समय से पहले तुड़ान

Sat, 26 Sep 2026 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 26 Sep 2026 05:39 AM IST
विज्ञापन
Bats attack apple crop amidst low yield; premature harvesting.
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिले में सेब की कम पैदावार से पहले ही आर्थिक नुकसान की चिंता झेल रहे बागवानों की मुश्किलें अब चमगादड़ों ने और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

ऊझी घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चमगादड़ सेब की तैयार हो रही फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। फसल बचाने के लिए बागवानों को सेब की तुड़ान समय से पहले करनी पड़ रही है। इससे उन्हें मंडियों में फल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है।
ऊझी घाटी के सोयल, खखनाल, जगतसुख, हरिपुर, फोजल और हलाण सहित आसपास के इलाकों में चमगादड़ों के हमले से सेब की फसल प्रभावित हो रही है। इन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब की कुछ किस्में अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक पूरी तरह तैयार होकर बाजार में पहुंचने के काबिल बनती हैं।
विज्ञापन

बागवानों को उम्मीद रहती है कि सेब को उचित समय तक पेड़ों पर पकने दिया जाए, ताकि फल का आकार, वजन और गुणवत्ता बेहतर हो सके और मंडियों में अच्छी कीमत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवान बुधराम, राज कुमार, सुशील, विजय ठाकुर, पन्ना लाल, अशोक और कुंजलाल ने बताया कि एक ओर कम पैदावार से आमदनी प्रभावित हुई है, वहीं दूसरी ओर चमगादड़ों के कारण पेड़ों पर तैयार हो रही फसल को भी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में उनके सामने फसल को बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है।
उन्होंने बताया कि चमगादड़ों के हमलों के कारण सेब की फसल तैयार होने से पहले ही तुड़ान कर मंडियों में पहुंचाना पड़ रहा है। इससे सेब के दाम भी कम मिल रहे हैं और उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।

चमगादड़ सेब को नुकसान पहुंचा रहे हैं इससे बागवानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। पहले ही फसल कम है और इसके बाद चमगादड़ भी नुकसान कर रहे हैं। -राजीव ठाकुर, सदस्य पतलीकूहल आढ़ती संघ

चमगादड़ों के आतंक से बागवानों को छुटकारा दिलाने के लिए सरकार और विभाग को उचित कदम उठाने की जरूरत है, ताकि बागवानों को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े। -रोशन ठाकुर, निवासी खखनाल बागवान


पहले ही सेब की कम फसल है लेकिन अब चमगादड़ ने बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में प्रदेश सरकार से आग्रह है कि प्रभावित बागवानों को मुआवजा दिलाया जाए। -प्रेम शर्मा, अध्यक्ष कुल्लू फलोत्पादक मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed