फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Basketball player dies in road accident

Kullu News: सड़क हादसे में बास्केटबाल खिलाड़ी की मौत

Sat, 20 Sep 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 20 Sep 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Basketball player dies in road accident
देर रात को पेश आया हादसा, स्कूटी सहित नदी में गिरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली मार्ग में डोहलुनाला के पास शुक्रवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय बास्केटबाल खिलाड़ी राहुल की मौत हो गई है।

पुलिस के अनुसार राहुल अपनी स्कूटी (एचपी-34 एफ-0379) पर जा रहा था कि डोहलू नाला के पास यह हादसा पेश आया और स्कूटी ब्यास नदी में जा गिरी। युवक को हालांकि घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर घायलावस्था में रेस्क्यू किया और उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया लेकिन इस बीच युवक ने दम तोड़ दिया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया में हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही का प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस इसकी जांच कर रही है। युवा खिलाड़ी की मौत पर जिला बास्केटबाल संघ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। संघ के प्रधान संजय, महासचिव अंकुर, चेयरमैन मदन और सभी कोचों तथा खिलाड़ियों ने राहुल के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed