फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Basketball and volleyball courts will be built in Manali school

Kullu News: मनाली स्कूल में बनेंगे बास्केटबाल और वॉलीबाल कोर्ट

Sat, 28 Sep 2024 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Basketball and volleyball courts will be built in Manali school
मनाली (कुल्लू)। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मनाली में बनने वाले बास्केटबाल और वॉलीबाल कोर्ट का शुक्रवार को शिलान्यास किया। आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली की परिधि में बनने वाले खेल कोर्ट को लेकर मनाली के युवा लंबे समय से मांग कर रहे थे। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि मनाली क्षेत्र में बनने वाले खेल परिसर में युवाओं को खेलों से संबंधित तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। मनाली में 14 लाख से खेल परिसर को बेहतर और आधुनिक तौर पर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनाली में ही एक इंडोर बैडमिंटन और टेबल टेनिस खेल परिसर को लेकर भी प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने के लिए खेल परिसर समय की मांग है। इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा, डीएसपी केडी शर्मा, गौतम ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed