फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Banjar Hospital's operation theater will be built in a new building by changing the drawing.

Kullu News: ड्राइंग बदल कर नए भवन में बनेगा बंजार अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर

Thu, 05 Dec 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 05 Dec 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Banjar Hospital's operation theater will be built in a new building by changing the drawing.
लोक निर्माण विभाग ने पुराने भवन में बनने वाले ओटी भवन को किया खारिज
विज्ञापन

प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने दी मंजूरी, मार्च तक ओटी व दो ब्लॉक बनकर होंगे तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लोक निर्माण विभाग ने सिविल अस्पताल बंजार की ड्राइंग में बदलाव किया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी इसे मंजूरी दे दी है। अब अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर नए भवन में बनाया जाएगा। पहले इसे वर्तमान में पुराने भवन के ऊपर ही बनाया जाना था। पुराने भवन की हालत ठीक नहीं होने के कारण यह बदलाव किया गया है।
बंजार, बाह्य सराज और साथ लगती मंडी जिले की 40 पंचायतों की करीब 50 हजार आबादी को नए भवन के साथ ऑपरेशन थियेटर का लाभ मिलेगा।
मार्च 2025 तक मरीजों को नए अस्पताल में दो ब्लॉक और नए ऑपरेशन थियेटर की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने पहले ऑपरेशन थियेटर को बंजार अस्पताल के पुरानी दो मंजिल के भवन के ऊपर बनाने का प्रस्ताव बनाया था। पुराने भवन की हालत जर्जर होने से लोक निर्माण विभाग ने इसे असुरक्षित माना। अब इसकी ड्राइंग को बदलकर नए भवन के साथ अलग से दो मंजिल का ऑपरेशन थियेटर बनाया जाएगा। यह ओटी आधुनिक सुविधा से लेस होगा। यहां तीन से तीन से चार कमरे भी बनेंगे।
विज्ञापन

50 बेड के बंजार अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। लोक निर्माण विभाग ने मार्च तक नए ऑपरेशन थियेटर और अस्पताल के तीन में से दो ब्लॉक तैयार करने का दावा किया है। लोक निर्माण विभाग बंजार के सहायक अभियंता कीर्तिमान ठाकुर ने कहा कि पहले जिस भवन के ऊपर ऑपरेशन थियेटर बनाने की मंजूरी मिली थी, वह भवन पुराना हो गया है। यह ऑपरेशन थियेटर की दो मंजिल का भार नहीं उठा सकता है। ऐसे में विभाग ने नई जगह के लिए अलग से ड्राइंग बनाई और इसकी मंजूरी स्वास्थ्य विभाग से मिल गई है। उन्होंने कहा कि मार्च तक बंजार क्षेत्र के लोगों को नए भवन में उपचार की सुविधा मिलना शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed