फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Banjar Congress protests against the NEET paper leak.

Kullu News: नीट पेपर लीक के विरोध में बंजार कांग्रेस का प्रदर्शन

Sun, 26 Jul 2026 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Banjar Congress protests against the NEET paper leak.
बंजार (कुल्लू)। नीट पेपर लीक मामले में शनिवार को बंजार कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में विश्राम गृह खूंदन से पुराने बस अड्डा बंजार तक रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने धरना देकर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। मोहर सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार छात्र विरोधी नीतियां अपना रही है। परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के बजाय छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है।
विज्ञापन


राम सिंह मियां ने कहा कि देश में बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. जोगिंदर ठाकुर ने कहा कि नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए छात्र वर्षों तक कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसे में पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और भविष्य पर गंभीर असर डालती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed