फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Banjar Congress formed jumbo executive

Kullu News: बंजार कांग्रेस ने बनाई जंबो कार्यकारिणी

Tue, 21 Nov 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 21 Nov 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Banjar Congress formed jumbo executive
सैंज (कुल्लू)। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन सक्रिय हो गया हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने संगठन को मजबूती प्रदान के लिए युवा नेता तेजा ठाकुर को बंजार विधानसभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देकर बड़ा फेरबदल किया है।
विज्ञापन

बंजार कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष तेजा ठाकुर ने अब अपनी टीम तैयार कर ली है। जंबो कार्यकारिणी में 160 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। 22 उपाध्यक्ष, 22 महासचिव, 56 सचिव, पांच प्रेस सचिव और 32 कार्यकारिणी सदस्यों को टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन

बंजार कांग्रेस अध्यक्ष तेजा ठाकुर ने बताया कि कार्यकारिणी में पूरे विस क्षेत्र से राम किशन चौहान, गोविंद ठाकुर, टेढ़ी सिंह नेगी, डूर सिंह, नरोतम सिंह, किशन ठाकुर, हेम राज, सरिता देवी, तोर सिंह, जीवन विष्ट, तेजा सिंह, उर्मिला देवी, बबीता देवी, मोहन लाल, सुरेंद्र पाल, सुदर्शन लाल सहित अन्य कर्मठ कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बंजार में कांग्रेस संगठन मजबूती से आगे बढ़ेगा। जल्द ही बंजार कांग्रेस कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी। संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर काम किया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जनता को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में अवगत करवाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed