फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Banjar BDC to get Chairperson and Vice-Chairperson today.

Kullu News: बंजार बीडीसी को आज मिलेगा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

Mon, 22 Jun 2026 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Banjar BDC to get Chairperson and Vice-Chairperson today.
बंजार (कुल्लू)। पंचायती निकाय चुनाव के पश्चात पंचायत समिति (बीडीसी) बंजार के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 23 जून को होगा। इसके लिए कांग्रेस और भाजपा में जोड़ तोड़ का सिलसिला जारी है। पहले पंचायत समिति का चुनाव 11 जून को होना था, लेकिन 15 सदस्यों वाली पंचायत समिति की बैठक में सिर्फ 9 सदस्यों ने भाग लिया। कोरम पूरा न होने की वजह से चुनाव स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन

अब 23 जून को फिर से पंचायत समिति बंजार के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। पंचायत समिति बंजार में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने दावा किया है कि उनके पास 12 समिति सदस्य है। कांग्रेस भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने का दावा कर रही है। दूसरी बार होने वाली अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की प्रक्रिया में अगर कोरम पूरा नहीं होता है तो चुनाव फिर से स्थगित भी हो सकता है। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि 23 जून को बंजार में पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed