{"_id":"6729029bbd65ed854503bec8","slug":"banjar-bathahad-road-will-be-expanded-with-a-cost-of-rs-21-crore-kullu-news-c-89-1-klu1001-134098-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार-बठाहड़ सड़क का 21 करोड़ रुपये से होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार-बठाहड़ सड़क का 21 करोड़ रुपये से होगा विस्तार
Mon, 04 Nov 2024 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 04 Nov 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। बंजार घाटी की बंजार-बठाहड़ सड़क में अब लोगों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग 20 किलोमीटर लंबी इस सड़क का विस्तारीकरण करवा रहा है।
इसमें टारिंग के अलावा अन्य काम किया जाएगा। पिछले दिनों ही लोक निर्माण विभाग ने सड़क का एफडीआर ट्रायल किया है। ट्रायल के बाद रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। सड़क के विस्तारीकरण पर करीब 21 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
गौर रहे कि बंजार की सड़कों का पुर्ननिर्माण कार्य पहली बार फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (एफडीआर) तकनीक से हो रहा है। बंजार-बठाहड़ सड़क के विस्तारीकरण कार्य का ट्रायल देहुरी में किया गया। इस तकनीक से सड़क की गुणवत्ता बेहतर होगी। पर्यावरण को बचाने में भी एफडीआर तकनीक कारगर है। घाटी के पर्यटन कारोबारी हुमिश प्रभात और वरुण का कहना है कि तीर्थन घाटी की इस मुख्य सड़क के चौड़ा होने से देसी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही सुगम होगी। सड़क के पूर्णतया तैयार होने पर यहां पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। बठाहड़ क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सड़क में कई बार जाम लगता है। विस्तारीकरण से पर्यटन कारोबारियों सहित आम लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग बंजार के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने कहा कि बंजार से बठाहड़ सड़क का विस्तारीकरण नई तकनीक एफडीएआर के अनुसार किया जाएगा। 20 किलोमीटर सड़क को चौड़ा करने के साथ ही इसमें टारिंग भी की जाएगी। देहुरी में पिछले दिनों एफडीआर ट्रायल हुआ है, रिपोर्ट आने के बाद निर्माण शुरू किया जाएगा।
--