फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bandrol vegetable market once again became a reliable destination for gardeners.

Kullu News: बंदरोल सब्जी मंडी फिर बनी बागवानों की भरोसेमंद मंजिल

Sat, 11 Oct 2025 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 11 Oct 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
Bandrol vegetable market once again became a reliable destination for gardeners.
सीजन की शुरुआत से अब तक पहुंचीं सेब की 7.26 लाख से अधिक पेटियां
विज्ञापन

खेगसू, पतलीकूहल सब्जी मंडियों में भी पहुंचीं पांच लाख से अधिक पेटियां

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। घाटी के सेब बगीचों की मेहनत का सबसे भरोसेमंद ठिकाना एक बार फिर बंदरोल सब्जी मंडी बनकर उभरा है। आधुनिक सुविधाएं और बेहतर कीमत मिलने के कारण यह मंडी बागवानों की पहली पसंद बन चुकी है।
सीजन की शुरुआत से अब तक यहां 7.26 लाख से अधिक सेब पेटियों की आवक हो चुकी है। यह न केवल बाकी मंडियों से कहीं ज्यादा है, बल्कि यह साबित करती है कि बंदरोल अब सिर्फ एक मंडी नहीं, बल्कि बागवानों के लिए फसल का भविष्य बन चुकी है।
विज्ञापन

जिले में स्थापित नौ सब्जी मंडियों में बंदरोल सब्जी मंडी बागवानों की पहली पसंद बनती जा रही है। इस बार भी बंदरोल मंडी में सेब की 7 लाख 25 हजार 22 पेटियां पहुंच चुकी हैं। पतलीकूहल और खेगसू सब्जी मंडी में 5-5 लाख पेटियां पहुंची हैं। भुंतर सब्जी मंडी में 1 लाख 28 हजार 650 पेटियां पहुंची हैं। जिले की अन्य सब्जी मंडियों में भी हजारों पेटियां पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

कुल्लू से बाहर भी भेजीं सेब की पेटियांकुल्लू की नौ सब्जी मंडियों के अलावा जिले से बाहर की मार्केट में भी सेब की पेटियां भेजी गई हैं। इस बार अब तक बाहरी मार्केट में सेब की 1,29,7725 पेटियां भेजी जा चुकी हैं। ऐसे में स्थानीय मार्केट और बाहर भेजी गईं पेटियाें की संख्या अब तक 32,88,052 पेटियां है।

--पिछली बार भी हुई थी एपीएमसी को कमाई

पिछली बार एपीएमसी को सब्जी मंडियों से अच्छी-खासी कमाई हुई थी। सब्जी मंडी और अन्य स्रोतों से 8 करोड़ 47 लाख 16 हजार 150 रुपये का राजस्व मिला था। इस बार भी एपीएमसी को अच्छा-खासा राजस्व जुटने की उम्मीद है। पिछली बार भी बंदरोल सब्जी मंडी में सबसे अधिक पेटियां पहुंची थीं। इससे एपीएमसी को 2 करोड़ 14 लाख 25 हजार 650 का राजस्व मिला था। दूसरे नंबर पर भुंतर सब्जी मंडी रही थी। इसने 1 करोड़ 78 लाख का राजस्व दिया था। तीसरे नंबर पर रही पतलीककूहल मंडी से 1 करोड़ 36 लाख राजस्व मिला था।

--
किस सब्जी मंडी में कितनी पेटियां
सब्जी मंडी पेटियां
भुंतर 128710
बंजार 23470
खेगसू 525525
बंदरोल 726147
शाट 14595
कुल्लू 220
पतलीकुहल 531330
चौरी बिहाल 14960
निरमंड 25370
कुल 1990327

--बागवान अपना सेब लाने में बंदरोल सब्जी मंडी को प्राथमिकता दे रहे हैं। जिले की दूसरी सब्जी मंडियों में भी सेब पहुंच रहा है लेकिन बंदरोल मंडी किसानों बागवानों की पसंदीदा सब्जी मंडी बनकर उभरी है। - दीक्षित जरियाल, सचिव एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed